Type Here to Get Search Results !

डीएम ने किया विस्तारीकरण के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग कुल लंबाई 23.943 किमी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग कुल लंबाई  9.025किमी के चार लेन में चौड़ीकरण विस्तारीकरण हेतु विभिन्न क्षेत्रों यथा गुप्तार घाट से राजघाट स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गुप्तार घाट से राजघाट तक 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के किनारे लगे अधिक से अधिक पेड़ों को बचाकर परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि गुप्तार घाट से जमथरा की तरफ जहां पर मार्ग के किनारे भूमि उपलब्ध है वहां पर मार्ग के किनारे बंधे के साइड में लगे पेड़ों को मार्ग के मीडियन करते हुए एक तरफ ही मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए जिससे वहां पर लगे हजारों पेड़ों से अधिक को कटने से बचाया जा सकेगा जिला अधिकारी बताया ने बताया कि गुप्तार घाट पर नवनिर्मित बंधे सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से लेकर राजघाट की तरफ जहां तक बंधे के किनारे किनारे भूमि उपलब्ध है वहां तक  फोरलेन मार्ग का निर्माण बंधे के किनारे किया जाएगा जिससे परिक्रमा के उपरांत अन्य समय में भी पर्यटकों द्वारा इसका और बेहतर उपयोग हो सकेगा इसके संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग तथा गुप्तार घाट से राजघाट तक बंधे  के किनारे फोरलेन मार्ग के निर्माण में शहर की तरफ के वर्षा जल के निकासी की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग तथा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के हेतु भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं ध्वस्तीकरण संबंधी कार्यों की प्रगति भी जानकारी ली इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के जद में आने वाले भू स्वामियों से समन्वय स्थापित कर भूमि अर्जन तथा दुकानदारों के पुनर्वासन हेतु तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है इसे दो चैनलों में विभाजित किया गया है प्रत्येक चैनल में राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के लेखपाल व अवर अभियंता की संयुक्त रूप से तीन तीन टीमें कुल 06 टीमें लगाई गई हैं तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को प्रभारी शिकायत निवारण अधिकारी नामित किया गया है उन्होंने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में अब तक 160 रजिस्ट्री के सापेक्ष काश्तकारों से समन्वय स्थापित कर 96 रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 470 दुकानदारों के सापेक्ष 416 दुकानदारों से सहमत प्राप्त कर ली गई है इसी प्रकार 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को कुल 13 चैनजों में विभाजित किया गया है प्रत्येक चैनल में लेखपाल एवं अवर अभियंता की 11 टीम लगाई गई है जिनके द्वारा भू स्वामियों भवन स्वामियों दुकानदारों से समन्वय स्थापित कर भूमि अर्जन एवं पुनर्वासन का कार्य किया जा रहा है इस मार्ग में श्री विशाल कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व श्री इंद्र भूषण यादव नायब तहसीलदार श्री राम कुमार शुक्ला एआरओ व श्री विनय बरनवाल नायब तहसीलदार  तथा श्री अनुराग प्रसाद डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिनके द्वारा अपने अपने चरणों से संबंधित टीमों से समन्वय स्थापित कर कार्य को गति प्रदान की जा रही है इसी के साथ है 14 कोसी परिक्रमा मार्ग मैं श्री अमित सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन को शिकायत निवारण अधिकारी का दायित्व सौपा गया है जिलाधिकारी ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आने वाले काश्तकारों से समन्वय स्थापित कर अब तक 1035 बनाने के सापेक्ष कुल 692 बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 14 कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में लगी समस्त टीमों को अपने अपने चैनज में काश्तकारों से बैनामे व  मुआवजा प्रदान करने के उपरांत धवस्तीकरण की कार्यवाही में भी तेजी लाने के निर्देश दिए उन्होंने शेष काश्तकारों से भी समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही समस्त बेनाम का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड एआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.