Type Here to Get Search Results !

पुलिस करेगी हर एंगल पर जांच

कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर निवासी सचिन की उम्र 28 साल थी वह महानगर में कोर्ट रोड स्थित एक जिम में ट्रेनर था और पत्नी व बेटी के साथ कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में बृजेशनगर में किराए के मकान में रह रहा था एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सचिन ने बृजेशनगर स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा उसके एक चार साल की बेटी है खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया और वह भी इस्लामनगर से सहारनपुर पहुंच गए बताया जा रहा है कि सचिन रोजाना की तरह जिम गया था और शाम छह बजे छुट्टी करके अपने घर लौट गया था इसके बाद ही उसने अचानक कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या की है एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है फिर भी पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.