मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल आज हुआ इस फास्ट स्पीड ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी गोरखपुर में हरी झंडी दिखाकर 7 जुलाई को करेंगे रेल विभाग इसकी तैयारी में जुटा है पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर रेल विभाग अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण भी किया था जिसकी खामियों को ठीक करने के निर्देश भी दिए गए थे आज सुबह इसका ट्रायल गोरखपुर से ट्रेन के प्रस्तावित डिपार्चर टाइम पर किया गया गोरखपुर से चल कर यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन करीब सवा 8बजे अयोध्या पहुंची अयोध्या पहुंचने में करीब दो घंटे व गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने में इसे सवा चार घंटे का ही समय लगेगा फास्ट स्पीड की यह ट्रेन पूर्वांचल के लिए वरदान साबित होगी
फास्ट स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ ट्रायल
July 04, 2023
0