Type Here to Get Search Results !

श्रीराम एयरपोर्ट के एयर स्ट्रिप व रेसा का कार्य पूर्ण डीएम ने किया निरीक्षण


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या जिलाधिकारी नितीश कुमार ने निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या का स्थलीय निरीक्षण किया इस अवसर पर परियोजना निदेशक एयरपोर्ट ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है जिलाधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तीनों हेतु भूमि अर्जन का 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष भूमि के अर्जन का भी कार्य 15 जुलाई 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा उन्होंने बताया कि फेज वन के एयर स्ट्रिप एवं रेसा का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया गया है फेज वन में ही नाइट लैंडिंग एवं कैट वन का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा इसी के साथ ही टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य भी आगामी दो माह के अंदर पूर्ण कर लिया जायेगा उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के संचालन ही लाइसेंसिंग प्रक्रिया संबंधी कार्य भी चल रहा है इसी कैलेंडर वर्ष में ही एयरपोर्ट का संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा उन्होंने कहा कि फेज वन के संचालन के साथ ही यहां पर नाइट लैंडिंग की सुविधा के साथ कोहरे में भी विमानों के लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी जिलाधिकारी ने इस दौरान टर्मिनल बिल्डिंग एप्रन एवं रन वे का भौतिक निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, डिप्टी कलेक्टर रामकुमार पांडेय सहित संबंधित कानूनगो एवं लेखपाल भी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.