Type Here to Get Search Results !

विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भीखी सराय निवासी करीब 28 वर्षीय विवाहिता का शव बुधवार सुबह 11 बजे घर के अंदर साड़ी के सहारे छत के कुडे से संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला मिली जानकारी के अनुसार भीखी सराय निवासी अजय विश्वकर्मा की पत्नी रितु विश्वकर्मा 28 वर्ष बुधवार सुबह घर पर बच्चों के साथ मौजूद थी पति अजय विश्वकर्मा पड़ोस के उमरनी पिपरी चौराहे पर वेल्डिंग की दुकान करते हैं घटना के समय अजय विश्वकर्मा दुकान पर गए थे सुबह करीब 11 बजे अजय विश्वकर्मा घर भोजन करने वापस आए उस समय उनके छोटे-छोटे बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे घर के अंदर रितु विश्वकर्मा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने पर हक्का बक्का रह गया और शव को नीचे उतार लिया मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई मौके पर महिला उप निरीक्षक पूजा राज और पुलिस टीम के साथ पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय द्वारा परिजनों से पूछताछ और जांच पड़ताल की गई  मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे दो पुत्र और एक पुत्री हैं मृतका का मायका इनायत नगर थाना क्षेत्र में है पुलिस द्वारा मायके पक्ष को सूचना दी गई है प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि हर पहलू की जांच पड़ताल की जा रही हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.