इस्लामनगर बिजली घर से जुड़े गांव उमाही कला के लोगों ने बिजली ना आने के कारण हुए परेशान लोगों का कहना है की सरकार के आदेश अनुसार ग्रामीण अंचल में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश है जबकि ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति ना के बराबर मिल रही है जिसके कारण पेयजल संकट उत्पन्न हो रहा है और ना ही इनवर्टर बैटरी चार्ज हो रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है ग्रामीणों का आरोप है कि जूनियर इंजीनियर फोन नहीं उठाते और अगर फोन उठाते भी हैं तो समस्या का समाधान नहीं करते ग्रामीणों के धरने के बाद भी जेई मौके पर नहीं पहुंचे जहां मौसम खराब होने के कारण ग्रामीण बिजली घर पर 4 घंटे डटे रहे पर जेई साहब ने बिजली घर तक आने की जहमत नहीं उठाई
क्या कहना है जेई अजय कुमार का उन्होंने कहा की रात्रि में तार टूटने की वजह से लाईट नहीं चल पाई तार जोड़ने के बाद लाईट सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी