Type Here to Get Search Results !

आयुष्मान रजिस्ट्रेशन कैंप का हुआ आयोजन


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या जनपद के नगर पंचायत बीकापुर के वार्ड संख्या 7 तेंदुआ माफी में गुरुवार को आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लाभार्थियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 49 लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनने के लिए आवेदन किया गया शिविर का शुभारंभ सुबह सभासद सालिक राम पाल ने किया शिविर के दौरान सूची में शामिल श्रम विभाग और अंतोदय योजना के राशन कार्ड धारक गरीबों और उनके परिजनों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया गया आयुष्मान भारत योजना के पात्रता सूची में शामिल वार्ड के लाभार्थियों द्वारा शिविर में पहुंचकर अपना ऑनलाइन आवेदन कराया गया आयुष्मान मित्र नवीन पांडे ने बताया कि शिविर के दौरान सूची में शामिल 49 लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनने के लिए आवेदन किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.