गांव के प्रेम सिंह दीपक चौधरी अर्पण चौधरी सोनू चौधरी अजय चौधरी महेंद्र प्रधान बॉबी नाथीराम संदीप कश्यप सोनू कश्यप बाबूराम शर्मा सत्येंद्र आदि ने बताया कि गांव के इस रास्ते के बराबर में साढ़े छ बीघा का तालाब है जिस पर अतिक्रमण कर रखा है वोटों की राजनीति के कारण गांव की संपत्ति की देखभाल को नियुक्त ग्राम प्रधान सचिव व लेखपाल द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त करने में लगे हैं वहीं सरकारी संपत्तियों के रखवाले ही अवैध अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देने में लगे हैं सड़क पर फैले पानी में पैदा हो रहे विषैले मच्छरों से गांव में संक्रमित बीमारी के फैलने का अंदेशा बना है