Type Here to Get Search Results !

शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती सैन्य शहीद स्मारक ट्रस्ट ने मनाया



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्टके तत्वावधान में 23 जुलाई वीर शिरोमणि शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जयन्ती पर मुख्य अतिथि के रूप में बलराम विश्वकर्मा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद् उ प्र लखनऊ विशिष्ट अतिथि के रूप में कारगिल युद्ध पदक प्राप्त हवलदार मो0 नजीर व कार्यकर्म अध्यक्ष आनंद अगृहरि ने शहीद चन्द्र शेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित किया संचालन ओमप्रकाश सिंह नाहर ने किया कार्यकर्म का आयोजन सैन्य शहीद मंगल पांडे  चौक स्थित शहीद स्मारक पर किया गया मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हमने अपने देश के वीरों व अपना सब कुछ न्योछावर करने वालो का इतिहास भूला दिया जिससे देश के कुछ नौजवान मुख्य धारा से भटक गए हैं इसलिए देश के वीरों का इतिहास जन जन तक पहुंचाना होगा तभी राष्ट्र की एकता अखण्डता मजबूत होगी मीडिया प्रभारी मानव मेहरोत्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से महिला समिति के अध्यक्ष रीना दिवेदी आनंद अगृहरि कविंद्र साहनी बिन्दु सिंह भारती सिंह शरद सिंह शकुंतला गौतम युवा ब्रिगेड के महासचिव अभय सिंह एडवोकेट अजय प्रताप सिंह आशीष कुमार दूबे रुही खान पंकज गुप्ता विनोद पाण्डेय कान्ती शान्ति गुप्ता पायल जायसवाल अकील अंसारी मयंक साहनी रजनीश शुक्ला आदि ने भी श्रध्दांजलि अर्पित किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.