Type Here to Get Search Results !

जिला में क्षतिग्रस्त हुई अधिकतर व्यवस्थाएं पुन सुचारू अपूर्व देवगन




उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि गत दिनों में भारी बारिश के कारण जिला  में क्षतिग्रस्त हुई अधिकतर सड़कें पेयजल और विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं को पुसु सुचारूर दिया गया है उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पुनः बहाली के लिए तत्परता के साथ कार्य करने की सराहना भी की
उपायुक्त ने बताया कि दोपहर 4 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में 170 सड़क मार्गों पर यातायात सुचारू है  शेष अवरुद्ध 14 विभिन्न सड़क मार्गों को बहाल करने का कार्य प्रगति पर है 
उन्होंने बताया कि चंबा से पांगी मार्ग भी हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तत्परता से साथ कार्य कर रहे हैं  अभी तक 552 विद्युत ट्रांसफार्मरों को कार्यशील कर दिया गया है जल्द  112 शेष बचे विद्युत ट्रांसफार्मरों को कार्यशील  करने का प्रयास जारी है  उपायुक्त ने खराब मौसम के चलते हुए जिला वासियों से आह्वान किया है कि वे नदी नालों के किनारे ना जाएं अनावश्यक यात्रा करने से बचने सुरक्षित स्थानों में रहने तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं उन्होंने किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नम्बर 1077 अथवा दूरभाष नम्बर 01899 226950 98166 98166 पर सूचित करने का भी आग्रह किया है 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.