Type Here to Get Search Results !

मणिपुर मे महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना को सपा नेता चौधरी इन्द्रसैन ने बताया शर्मनाक कृत्य


समाजवादी पार्टी के गंगोह विधानसभा प्रभारी चौ इन्द्रसैन ने सेक्टर 99 मे आयोजित एक बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की एकमात्र उपलब्धि हिन्दू व मुस्लिमों के बीच नफरत पैदा करना है  उन्होने कहा कि  मणिपुर मे महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना शर्मनाक है उन्होंने राष्ट्रपति  से मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की गई  उन्होंने कि सहारनपुर मे त्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद विकास के जनता को ठगने का काम किया जा रहा है तथा सरकारी धन की बंदर बाट हो रही है चौ इन्द्रसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी सहित 26 दलों का महागठबंधन देश में एक नई क्रांति का आगाज करेगा जो भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जीजान से जुट जाएं ताकि केंद्र में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनाकर देश की आजादी के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीदों के सपनों का इंडिया बनाया जा सके  बैठक में चौ रूद्रसैन के प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी  ओमी पंवार एडवोकेट  जिलापंचायत सदस्य जब्बर प्रधा चौ अब्दुल गफूर  बॉबी सालियर राजबीर प्रधान संजय बहरामपुरा नरेंद्र चौधरी अंकित खटाना  विशाल चौधरी रणवीर सिंह  सुभाष प्रधान समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.