Type Here to Get Search Results !

कल रात 1030 बजे चिलकाना पुलिस व बदमाश थे आमने सामने












कल रात थाना चिलकाना पुलिस व बदमाशो में हुई जबरदस्त मुठभेड़ इस आमने सामने की मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ घायल जिसे घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया आपको बता दें कि कल रात लगभग 1030 बजे थाना चिलकाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय मय दल बल के साथ रात्रि गश्त पर थे कि अचानक ग्राम दुमझेडी की तरफ से दुमझेडा की तरफ से कब्रिस्तान वाले रास्ते पर मोटर साईकिल सवार 2 बदमाश आते दिखाई दिये पुलिस को सामने से आता देख बदमाश घबरा गये और बदमाशों ने अपनी मोटर साईकिल बाग की तरफ दौड़ा दी पुलिस टीम द्वारा देखा गया कि मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध हैं तथा मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट की है तो थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने मय दल बल के साथ मोटर साईकिल सवारो का पीछा किया कुछ ही दूरी पर जाकर अन्यत्रिंत होकर मोटर साईकिल फिसल गई और दोनो बदमाश बाईक सहित नीचे गिर गये व पुलिस टीम को समीप आता देखकर पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा मे फायर की गई तो काऊंटर फायर मे 1 बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा अधेंरे का फायदा उठाकर मौके से भागने मे सफल रहा घायल बदमाश को उपचार हेतू जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।घायल गिरफ्तार बदमाश से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम फैजान पुत्र इरफान निवासी ग्राम दुमझेडा बताया फैजान उपरोक्त थाना चिलकाना पर पंजीकृत आईपीसी की धारा 358 सीएस एक्ट का भी वांछित अभियुक्त बताया गया है फैजान उपोरक्त के कब्जे से 1 तमंचा 2 जिन्दा 1 नाल मे फंसा खोखा कारतूस  एवम 1 मोटरसाईकिल स्पैलण्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट बरामद की गई पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश मे काम्बिंग जारी रखी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.