Type Here to Get Search Results !

चुराह पिकअप जीप से प्रतिबंधित भोजपत्र की 22 बोरियां बरामद चालक के खिलाफ मामला दर्ज


  


चंबा पुलिस व वन विभाग की टीम ने सनवाल भंजराडू मार्ग पर अंशु नाला के पास एक पिकअप जीप से प्रतिबंधित जड़ी बूटियों भोजपत्र की 22 बोरियां बरामद की हैं गाड़ी को तीसा पुलिस के हवाले कर दिया गया है वहीं पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है चुराह वन मंडलाधिकारी सलूणी सुशील कुमार को दूरभाष के माध्यम से शिकायत मिली कि एक पिकअप जीप प्रतिबंधित भोजपत्र को लेकर जा रही है इस सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए वन खंड अधिकारी पवन कुमार को नाकाबंदी करने के निर्देश दिए वन खंड अधिकारी पवन कुमार व वन रक्षक अनिकेत कुमार ने टीम के साथ सनवाल-भंजराडू सड़क पर अंशु नाला के पास नाकाबंदी कर नाकाबंदी के दौरान रात साढ़े 10 बजे सनवाल की ओर से एक पिकअप गाड़ी एचपी 73ए 3080 आई जिसे वन विभाग की टीम ने शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तलाशी लेने पर गाड़ी में प्रतिबंधित भोजपत्र की 22 बोरियां बरामद की गईं वन विभाग की टीम ने गाड़ी चालक से प्रतिबंधित भोजपत्र के दस्तावेज मांगे तो चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया इसके चलते कानूनी कार्रवाई करते हुए गाड़ी चालक गुलाम नबी पुत्र मकसूद निवासी गांव चाचूल तहसील चुराह जिला चम्बा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है पकड़े गए भोजपत्र की बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है वन मंडलाधिकारी सलूणी सुशील व एसडीपीओ सलूणी रामकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.