Type Here to Get Search Results !

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गांवों में चलाया सर्च अभियान




 
तल्हेडी बुजुर्ग अपराधियों पर कड़ी नजर और सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए ऑपरेशन दृष्टि ऑपरेशन तलाश और ऑपरेशन दस्तक जैसे अभियानों में तल्हेडी पुलिस टीम जुटी हुई है जिसके अंतर्गत क्षेत्र के सभी गांवों में सर्च अभियान जारी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा के द्वारा अपराधियों को नेस्तनाबूद करने के लिए ऑपरेशन दृष्टि ऑपरेशन तलाश और ऑपरेशन दस्तक जैसे अभियानों को पूरे जनपद में लागू किया गया है जिसके अंतर्गत तल्हेडी बुजुर्ग पुलिस टीम विगत पांच दिनों से क्षेत्र में खूफिया सुरक्षा तंत्र को मजबूती देने में लगी हुई है पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत अपराधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने के लिए मुख्य चिन्हित जगहों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं जिनसे अपराधियों को पकड़ने में सहयोग मिलेगा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।उन्होंने ऑपरेशन तलाश पर नजर डालते हुए बताया कि इस ऑपरेशन के अंतर्गत जो लोग बाहरी राज्यों से आकर क्षेत्र में रह रहे हैं ऐसे दस लोगों को चिन्हित किया गया है वह सभी लोग किसानों के पास खेती जैसे कार्यों में सन्लिप्त हैं इसके साथ-साथ क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के लिए सर्च अभियान जारी है इसके अलावा ऑपरेशन दस्तक के तहत जन सेवा केंद्रों पर सर्च अभियान चलाया गया जिसमें बाहरी राज्यों की आईडी पर मोबाइल सिम व बैंक अकाउंट खोले गए हो जिसमें क्षेत्र के सभी जनसेवा संचालकों व सिम विक्रेताओं द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया है इसके अलावा क्षेत्र में मौजूद 30 मंदिर और 10 मस्जिदों का भी सत्यापन किया गया है और सुरक्षा की दृष्टि से सभी का एल्बम तैयार किया जा रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.