Type Here to Get Search Results !

गांव सरसीना में चोरों का आतंक चार ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर विधुत उपकरण चोरी



 


 

तल्हेडी बुजुर्ग गांव सरसीना में चोरों ने चार ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए विद्युत उपकरण चुराकर गांव में सनसनी फैला दी है गांव में चोरों द्वारा एक साथ चार ट्यूबलो को निशाना बनाना चर्चा का विषय बना हुआ है शनिवार को देर रात नागल थाना क्षेत्र के गांव सरसीना में चोरों ने जमकर तांडव मचाया जिसके चलते हाईवे पर स्थित श्यामलाल पुत्र अतर सिंह की ट्यूबवेल के कमरे में सेंध लगाकर केबल स्टार्टर और फ्यूज से तांबा निकाल कर ले गए जबकि बेदू पुत्र संता की ट्यूबवेल की खिड़की तोड़कर स्प्रे मशीन से बैटरी केबल स्टार्टर और फ्यूज को तोड़कर विद्युत उपकरण चुरा लिए जिसमें पीड़ित किसान को करीब दस हजार रुपए का नुकसान बताया गया है इसके अलावा प्रकाश सैनी पुत्र फूल सिंह और मांगा पुत्र पतरा सैनी की ट्यूबवेलों में भी सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया गया है गांव में एक साथ चार ट्यूबलो पर वारदात को अंजाम देना और उनके विद्युत उपकरण चुराने से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है गांव के किसानों का कहना है कि चोरों द्वारा की गई चोरी से किसानो को काफी नुकसान हुआ है और अब आगे चोर क्या रणनीति बना रहे हैं यह एक चिंता का विषय बन गया है भाकियू नेता दीपक त्यागी ने किसानों के साथ हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सभी किसानों के नुकसान की भरपाई होनी चाहिए और पुलिस प्रशासन को चोरों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही कर ठोस कदम उठाना चाहिए चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.