मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस को मण्डल एवं जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उल्लेखनीय है कि आजादी के हम 76 वर्ष पूर्ण कर लिये है तथा 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है स्वतंत्रता दिवस सम्बंधी मुख्य कार्यक्रम जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये राजकीय इंटर कालेज में मंत्री ने जनपदवासियों एवं देशवासियों को अमृत काल की पावन बेला पर 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं तथा जनपद अयोध्या की पूर्ण एवं चल योजनाओं की जानकारी दी
जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
August 16, 2023
0
Tags