Type Here to Get Search Results !

गागलहेड़ी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान कई वाहनों पर की कार्रवाई मचा हड़कम्प


 
सहारनपुर DIG अजय कुमार साहनी एवं SSP विपिन ताड़ा के मार्गदर्शन में ज़िलें भर में सभी थानों की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया है, इसी क्रम में सीओ सदर के नेतृत्व में थाना गागलहेड़ी प्रभारी उमेश रोरिया व चौकी कस्बा प्रभारी बलराम सिंह ने पुलिस बल के साथ गागलहेड़ी कस्बा चौक पर चेकिंग अभियान चलाया इसके साथ ही कस्बे के मुख्य बाज़ार व चौराहों पर पैदल गश्त कर व्यापारियों व लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया है आपकों बतादें बेवजह घूमने वालों पर गागलहेड़ी पुलिस ने लगाम कसी है, बुधवार की शाम शुरू हुआ पुलिस का चेकिंग अभियान क्षेत्र में घटी अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गागलहेड़ी पुलिस सतर्क नजर आई प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में विभिन्न प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया कोतवाली प्रभारी ने वाहन अधिनियम की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई कर दी बिना हेलमेट लगाए हुए और बिना दस्तावेज लिए वाहन चला रहे लोगों पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि संदिग्ध घूम रहे लोगों की तलाशी ली गई है साथ ही बेवजह घूमने वालों पर लगाम कसी गई है अचानक पुलिस के अभियान चलाए जाने से वाहन अधिनियम की धज्जियां उड़ाने वालों में खलबली मच गयी बिना हेलमेट लगाए वाहन चालक पुलिस से नजर बचाते हुए इधर उधर भागते नजर आए इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा साथ ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.