Type Here to Get Search Results !

युवती का घर के भीतर छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला शव


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव मे बुधवार देर शाम 21 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों मे शव घर में कमरे के भीतर छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला कमरे का दरवाजा खुला हुआ था बताया गया कि बनकट गांव निवासी दलित देवी प्रसाद की 21 वर्षीय पुत्री अर्चना बुधवार देर शाम अपनी मां और बहन के साथ खेत में गई थी लेकिन वह मां और बहन से आगे घर चली आई अर्चना के पिता देवी प्रसाद बीकापुर बाजार गए थे जब अर्चना के पीछे उसकी मां और बहन घर पहुंचकर जब कमरे के भीतर गई तो अर्चना का शव छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला अर्चना की बड़ी बहन एवं आसपास के लोगों द्वारा मौके पर पहुंचकर अर्चना को नीचे उतरा गयाऔर एंबुलेंस को सूचना दी गई एंबुलेंस पहुंचने पर पता चला कि अर्चना की मौत हो चुकी है युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया‌ प्रधान प्रतिनिधि संतोष गौड़ ने बताया कि मृतका अभी अविवाहित थी तथा चार भाइयों और दो बहन में चौथे नंबर पर थी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने घटना के संबंध में जानकारी किया और परिजनों से पूछताछ किया प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.