Type Here to Get Search Results !

सपा ने मनाई बीपी मंडल की जयंती


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर बीपी मंडल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित की सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बीपी मंडल हमेशा दलित पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है श्री यादव ने बताया कि 20 दिसंबर 1978 को मोरारजी देसाई की सरकार ने मधेपुरा से सांसद बीपी मंडल की अध्यक्षता में एक पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की इसे ही मंडल आयोग कहा गया है 1979 को मंडल आयोग ने अपना काम शुरू किया था 1980 में मंडल आयोग ने तत्कालीन गृह मंत्री ज्ञानी जैल सिंह को मंडल आयोग की रिपोर्ट सौंपी थी 1990 में बीपी सिंह की सरकार ने 27 प्रतिशतपिछड़ों का आरक्षण लागू कर दिया गया था श्री यादव ने कहा की बीपी मंडल बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जिसे जनता आज भी याद कर रही है  श्री यादव ने कहा आज हम सब पिछड़ों के मसीहा बीपी मंडल के जयंती पर विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में बीपी मंडल की जयंती बनाई गई अवसर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान रमाकांत यादव चौधरी बलराम यादव अंसार अहमद बबन मो हलीम पप्पू दान बहादुर सिंह जगन्नाथ यादव गौरव पांडे डॉ घनश्याम यादव वीरेंद्र गौतम नागेश्वर नाथ कोरी केशव कोरी राकेश चौरसिया विशाल यादव जेपी यादव अरुण कुमार कोरी राम जी विश्वकर्मा जितेंद्र कुमार यादव सूर्यभान यादव आदि लोग मौजूद रहे 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.