तहसील मिल्कीपुर में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही से क्षेत्र के लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है मामला मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत जोरियम ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल विंध्या प्रसाद तिवारी का है बिन्धा प्रसाद तिवारी जो कि लेखपाल हैं और उनके द्वारा पांच हजार रूपए बाग की भूमि का धारा 24 करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था इसी संबंध में रंगीला एंटी करप्शन टीम द्वारा थाना कुमारगंज के खंडासा मोड़ स्थित कुमार स्वीट हाउस से लेखपाल विंध्या प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम के इंचार्ज संजय कुमार मिश्रा ने दिया और बात की विंध्या प्रसाद तिवारी द्वारा काफी समय से क्षेत्र में घूसखोरी की चर्चा जोरो पर थी जोरियम गांव निवासी पीड़ित किसान लालू सिंह पुत्र चंद्रचूर्ण सिंह से बाग की भूमि का धारा 24 करने के नाम पर लेखपाल विंध्या प्रसाद तिवारी द्वारा पांच हजार रुपए की घूस की मांग की गई थी पीड़ित द्वारा मामले की सूचना एंटी करप्शन टीम को लिखित में दिया था एंटी करप्शन टीम पहले से ही लेखपाल की फिराक में थी नगर पंचायत कुमारगंज क्षेत्र के खंडासा मोड स्थित कुमार स्वीट हाउस पर लेखपाल विंध्या प्रसाद तिवारी रिश्वत के पांच हजार रुपए जैसे ही दिया वैसे ही लेखपाल विंध्या प्रसाद गिनती करना शुरू किया वैसे ही एंटी करप्शन टीम पहुंचकर लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।एंटी करप्शन यूनिट प्रभारी मंडल अयोध्या संजय कुमार मिश्रा इस्पेक्टर राय साहब द्विवेदी ज्ञानेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह कांस्टेबल संदीप कुमार, कृष्ण मोहन शैलेंद्र राज कुमार अखिलेश की टीम ने गिरफ्तार किया थाना कुमारगंज में रिश्वतखोर लेखपाल से एंटी करप्शन टीम द्वारा पूछताछ कर रही है
रिश्वत लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार कुमारगंज थाने में हो रही पूछताछ
August 17, 2023
0
Tags