Type Here to Get Search Results !

थाना कुतुबशेर प्रभारी चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम ने भी पकड़े दो छुराधारी बदमाश




जनपद सहारनपुर में एसएसपी डाॅ विपिन ताड़ा एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है उनके इन्हीं दिशा निर्देशो के चलते थाना मण्डी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी आसिफ अब्दुल मलिक निवासी मौहल्ला राजो वाला को काफी मशक्कत के बाद किया गिरफतार।और यही नहीं थाना बड़गांव प्रभारी विशाल श्रीवास्तव की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर ललित तोमर ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से बलात्कार काण्ड में निरूद्ध टीपू सुल्तान पुत्र फरजान निवासी ग्राम नूनाबडी को एक चैकिंग के दौरान रामपुर मनिहारान तिराहे से पकड़ा वहीं इंस्पेक्टर विशाल श्रीवास्तव की पुलिस टीम उपनिरीक्षक शिवकुमार ने माननीय न्यायालय के आदेशों का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी तौफिक उर्फ काला पुत्र मुनफैद निवासी अम्बेहटा मोहन को किया गिरफतार जबकि थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने गैंगेंस्टर एक्ट में निरूद्ध वांछित अभियुक्ता महिला को मिर्जापुर पोल से किया गिरफतार और यही नहीं बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा की ही पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर आनन्दपालसिंह ने छेड़छाड़ मारपीट व अन्य मामलों में फरार चल रहे अर्जुन पुत्र रिशीपाल निवासी ग्राम बाबेल बुजुर्ग को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा थाना बेहट पुलिस ने ही दहेज के मामले में फरार चल रहे शातिर वारंटी जुबेर पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम जैतपुर कला को किया गिरफतार इसके अलावा थाना सरसावा प्रभारी सुबे सिंह की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सुन्दर सिंह ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से दो शातिर मोटर चोरों आरिफ पुत्र साजिद एवम् उच्च मोहसिन पुत्र रशीद दोनों ही निवासी कस्बा नकुड को सीजशुदा बाईक व चोरी की मोटर के साथ किया गिरफतार थाना कुतुबशेर प्रभारी चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक अनुज कुमार ने‌ भी दो छुराधारी बदमाशों शकील उर्फ शोकिन‌ उर्फ वकील व मुनव्वर दोनो ही निवासी कस्बा गंगौह को पकडा सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.