सहारनपुर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर चल रही अग्निवीर सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों की आवश्यक जरूरतों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है जब से भर्ती शुरू हुई है तब से निरंतर अभ्यर्थियों की सुरक्षा के साथ उनके विश्राम एवं खान पान की व्यवस्था को जिला मजिस्ट्रेट डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार उनकी अभिनव पहल के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है डीएम प्रतिदिन सवेरे भर्ती स्थल पर पहुंचकर सामग्री का वितरण करने के साथ ही आए हुए अभ्यर्थियों की हौसला अफजाई भी कर रहे हैं उसी क्रम में आज भी प्रात जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह अग्निवीर भर्ती स्थल पहुंचे और नौजवान युवकों को सूक्ष्म जलपान सामग्री का वितरण किया गया
अग्नि वीर सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का जिलाधिकारी बढ़ा रहे हैं मनोबल हर रोज करते हैं खाद्य सामग्री भी वितरित
August 18, 2023
0
Tags