Type Here to Get Search Results !

चुप्पी साधने से अराजक तत्वों का बढ़ता है हौसला डॉ राजेश तिवारी


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के तेंदुआ माफी में संचालित देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शक्ति मोबाइल महिला हेल्प डेस्क महिला रिपोर्ट पुलिस चौकी परामर्श केंद्र आदि के बारे में जानकारी दी गई साइबर क्राइम से बचाव के लिए भी जरूरी टिप्स दिया गया और जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबर 1090 1076 108 112 181 के बारे में जानकारी दी गई। तथा छात्राओं में पंपलेट वितरण किया गया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार तिवारी न केवल अध्यापक की भूमिका में नजर आए बल्कि उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए अभिभावक और दोस्ताना अंदाज में उन्हें निडर होकर हर प्रकार की गैर कानूनी हरकतों का विरोध करने का टिप्स दिया तथा बच्चों से दोस्ताना अंदाज में कुछ किस्से सुनाए तो बच्चों से भी उनके मन की बात जानने की कोशिश की बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित सुरक्षा और अधिकार के लिए तमाम नियम और कानून बनाए गए हैं उनकी जानकारी रखना चाहिए तथा जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करना चाहिए। अपराध छुपाने से अपराधियों का हौसला बढ़ जाता है। और वह बड़ी घटना को अंजाम देते हैं छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थितियों में आत्मबल को मजबूत करके अपराध और उत्पीड़न का विरोध करने का टिप्स दिया गया। बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अपने घर परिवार और आसपास हो रहे किसी भी महिला उत्पीड़न का विरोध करना चाहिए और पुलिस को सूचित करना चाहिए शिकायतकर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जाता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र उपाध्याय प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव अजय तिवारी महिला आरक्षी सरोज यादव प्रियंका पांडे सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.