Type Here to Get Search Results !

चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
थाना तारुन क्षेत्र के धरमपुर घूरीटीकर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया चोरी के लगभग 2 लाख रुपए के जेवर बरामद करते हुए पुलिस ने चार शातिर आरोपी पप्पू बनराजा पुत्र मथुरा निवासी बनगवा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या सुन्दर बनराजा पुत्र मथुरा बनराजा निवासी ग्राम बनगवा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या संजीत कुमार पुत्र रामलाल निवासी भदेसर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या श्रीराम पुत्र निहुरी निवासी नटौली थाना गोशाईगज जनपद सुल्तानपुर हाल पता ग्राम बनगवा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या को मुखबिर की सूचना पर नागपाली मोड़ गौराघाट रोड से गिरफ्तार किया गिरफ्तार लोगों के पास से एक सोने का मंगलसूत्र एक सोने का मांग टीका एक सोने की चेन एक सोने की नथिया एक सोने की अंगूठी बरामद चांदी के एक जोड़ी पाजेब एक चांदी की करधनी सात जोड़ी चांदी का पायल एक चांदी की कमर लोकेट 29 जोड़ी बिछिया के अलावा 8900 रुपए नगद बरामद किया है पुलिस के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं थाना तारुन के धरमपुर घूरी टीकर में 9 सितंबर की रात हुई चोरी में चार आरोपियों पुलिस ने गिरफ्तार किया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.