वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर डॉक्टर राजेश तिवारी द्वारा शनिवार को थाना हैदरगंज पर आगामी त्यौहार चेहल्लुम कृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा शांति एवं सद्भाव से मनाने हेतु स्थानीय लोगों सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई तथा त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों से सुझाव पूछा गया इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से भाईचारे एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी इस मौके पर हैदरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद सहित थाने के पुलिसकर्मी और क्षेत्र के संभ्रांत जन मौजूद रहे
आपसी भाईचारा और सौहार्द से मनाए त्यौहार डॉक्टर राजेश तिवारी
September 02, 2023
0
Tags