Type Here to Get Search Results !

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में आयोजित हुआ आयुष्मान मेला


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में रविवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया मेले में अलग अलग स्वास्थ्य काउंटर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जरूरतमंदों का आयुष्मान कार्ड और दवा का वितरण किया गया संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा ने किया ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधीक्षक डॉक्टर एके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड के लिए अब नया ऐप जारी हुआ है नए ऐप के तहत आयुष्मान सूची में शामिल लाभार्थी अपने एंड्रॉयड मोबाइल में खुद भी आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं मेले में करीब आधा दर्जन जरूरतमंदों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया गया आयुष्मान मेले में मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के चिकित्सक सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के चिकित्सक अनुराग गुप्ता डॉक्टर शादाब प्रतीक्षा वर्मा काउंसलर खुशबू नीलम आयुष्मान मित्र नवीन पांडे बीसीपीएम दीपक तिवारी वार्ड बॉय अखिलेश सिंह सहित अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.