जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई सोमवार की शाम गांव के समीप खेत में लोगों को लहूलुहान स्थिति में मिलने पर अस्पताल ले जाते समय किसान की मौत हो गई पुलिस के मुताबिक लगभग 70 वर्षीय रामशंकर निषाद उर्फ बावली पुत्र नागेश्वर सोमवार कि देश शाम घर से शौच के लिए निकले थे जिन्हें गांव के एक ग्रामीण को खेत में लहूलुहान हालत में दिखाई दिए बताया जा रहा है कि किसान को धारदार हथियार और डंडे से हमला कर मृत जानकर छोड़ दिया गया था जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनो ने घर लाकर बाइक से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए जहां से गंभीरावस्था में घायल किसान को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही 70 वर्षीय किसान रामशंकर की मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक तारुन अशोक कुमार यादव ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है मौके पर गांव में पुलिस तैनात है हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तेजी से कार्रवाई के लिए जुटी है
अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के केशरुवा गांव का मामला
September 25, 2023
0
Tags