गणेश महोत्सव के आठवे दिन एक नया कीर्तिमान बन गया। यहां दुरदुरिया पूजन कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा 21 सौ मातृ शक्तियों के आह्वान पर दुरदुरिया पूजन के लिए मधुबन लान मुमताजनगर पर हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी क्षेत्रीय महिलाओं के अलावा जनपद के दूरदराज क्षेत्रों भी भारी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में पूजन के लिए पहुंचीं इस दौरान प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे दुरदुरिया पूजन में शामिल सभी मातृ शक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी श्री मंगल मूरत फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी व मातृशक्ति संयोजक श्रीमती श्रद्धा तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय स्वयंसेवक और महोत्सव युवा मंच के कार्यकर्ता सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैदी से डटे रहे कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि योगाचार्य ममता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि सीमा तिवारी शारदा तिवारी ने किया मातृ शक्तियों के साथ स्वयं भी दुरदुरिया पूजन में भाग लिया ममता श्रीवास्तव ने कहा कि देवी अवसान मैया से बहू-बेटियां प्रेरणा लें मां बाप का घर छोड़कर आने वाली बहुओं को ससुराल में बेटियों की तरह प्यार दिया जाए धार्मिक दृष्टि से महिलाओं में अति महत्वपूर्ण अवसान मैया के कार्यक्रम से हमें अपने घर में महिलाओं का आदर करने की प्रेरणा लेनी चाहिए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बृज मोहन तिवारी कुलदीप यादव अमन चौधरी तेजनरायण तिवारी राहुल चौधरी पंकज अवधेश यादव रजनीश विश्वकर्मा राधेश्याम यादव सुनील मौर्या हिमांशु मुकेश सदस्य उपस्थित रहे
गणपति महोत्सव में दुरदुरिया पूजन का बना कीर्तिमान
September 28, 2023
0
Tags