कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर शिक्षक दिवस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा शिक्षकों को सम्मानित कर मनाया इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ शिक्षक हरि नारायण ओझा शिक्षिका बबीता चौधरी जयकरण रावत शिवलाल रावत तथा हाफिज मोहम्मद तारिक साहब को शाल भेट कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा शिक्षक का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है शिक्षकों के बिना यह मानव जीवन सार्थक नहीं है हर किसी के जीवन में एक गुरु या शिक्षक का होना बेहद आवश्यक है इसलिए हम सभी को सदा शिक्षकों का मान सम्मान करना चाहिए और उनकी बातों पर अमल करना चाहिए पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा शिक्षक छात्र के साथ साथ एक स्वस्थ समाज को निर्मित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा महेश वर्मा प्रमिला राजपूत राम अवध रामसागर रावत प्रवीण श्रीवास्तव राम बहादुर सिंह राजेंद्र रावत फ्लावर नकवी मिसबाहउल मोहम्मद आरिफ जिओ हैदर अशफाक उल्ला इंद्रोहण यादव दीप कृष्ण वर्मा रोहित यादव आदि उपस्थित रहे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों को सम्मानित कर मनाया शिक्षक दिवस
September 05, 2023
0
Tags