Type Here to Get Search Results !

बीटीसी की छात्रा का घर के भीतर फासी के फंदे से लटकता मिला शव


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
हैदरगंज थाना क्षेत्र के बोदहरी निवासी 21 वर्षीय बीटीसी द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति पुत्री राम तीरथ यादव की शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है छात्रा का शव शनिवार दोपहर घर में कमरे के भीतर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला जानकारी होने पर परिजनों द्वारा छात्रा को फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और मेमो द्वारा सूचना बीकापुर कोतवाली भेज दिया घटना की सूचना मिलने के बाद बीकापुर कोतवाली पुलिस के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश तिवारी भी अस्पताल पहुंचे तथा मृतक के पिता से घटना के बारे में पूछताछ किया। तथा पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया। मृतक के पिता राम तीरथ यादव ने बताया कि मृतका डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इस समय प्रशिक्षण चल रहा था पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.