खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली गांव के पास शनिवार भोर पॉलीथिन में शव लपेट कर ठिकाने लगाने को ले जाने का खुलासा स्पीड ब्रेकर से बाइक टकराकर गिरने से हुआ है बाइक गिरने के दौरान जब ग्रामीणों ने पालिथिन से शव का हाथ बाहर निकले देखा तो दो बाइक सवार संदिग्धों को दौड़ा लिया दोनों बाइक सवार शव और बाइक छोड़ मौके से भाग निकले सूचना पाकर एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर समेत तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच जांच पड़ताल के बाद बरामद शव की शिनाख्त रुदौली कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी 35 वर्षीय साकिब के रूप में हुई है पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 16 सितंबर 2023 दिन शनिवार की भोर करीब 4:30 बजे हीरो स्प्लेंडर सुपर बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 41 ए वाई 3546 पर पॉलिथीन में बांधकर 35 वर्षीय युवक का शव लेकर दो व्यक्ति कहीं ठिकाने लगाने ले जा रहे थे आजाद नगर घटौली चौराहे को जाने वाले चितौरा गोयड़ी संपर्क मार्ग पर घटौली गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिट्टी और मिट्टी के ढेर से जा टकराए बाइक गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए ग्रामीणों ने पहले दोनों युवकों को उठाना चाहा किन्तु इतने में पॉलिथीन से बाहर हाथ निकला देख शोर मचा दिया माजरा भांप दोनों युवक मौके से भाग निकले पॉलिथीन में लगभग 35 वर्षीय युवक का बिस्तर समेत लहूलुहान शव बंधा हुआ था सूचना मिलते ही कुमारगंज खंडासा और इनायत नगर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई पुलिस ने पॉलिथीन में बंधे युवक का शव और मौके से मिली स्प्लेंडर सुपर बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई तथा आवश्यक कार्रवाही करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया गया कि बरामद बाइक भी मुस्लिम युवक मोहम्मद साकिब के नाम पाई गई है हत्या के कारण की खोजबीन में पुलिस जुटी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरण नय्यर ने बताया कि दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है जल्द ही मामले का पटाक्षेप करते हुए अनावरण के संबंध में अवगत कराया जायेगा
बाइक से ठिकाने लगाने को लेकर निकले पालिथिन में लिपटी लाश ब्रेकर से टकरा कर गिरे संदिग्ध
September 16, 2023
0
Tags