Type Here to Get Search Results !

इससे पहले भी आधा दर्जन के लगभग गौकशी करने वालों को भेजा गया जेल






उत्तर प्रदेश सरकार गौकशी करने वालों पर इस समय काफी सख्त रूख अपना रही है मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के सभी जनपदों के कप्तानों को सख्त निर्देश है कि गौकशी करने वालों को कहीं से कहीं तक भी बख्शा ना जाए और हो भी ऐसा ही रहा है सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में गौकशो की धड़ाधड़ गिरफ्तारिया चल रही है यही नहीं जिले के कप्तान डाॅ विपिन ताड़ा के कडे निर्देश पर अब तक जनपद भर से 8 दर्जन से अधिक गौकशो पर जबरदस्त तरीके से कार्रवाई हो चुकी है गम्भीर धाराओं में जेल भेजा जा चुका है और थानों के मुकाबले देवबंद क्षेत्र मे एक माह के अंदर गौकशी करने वालो पर सबसे ज्यादा कार्रवाई हो चुकी है आधा दर्जन से अधिक गौकश जेल भेजे जा चुके हैं थाना देवबंद प्रभारी सुबे सिंह की तेज तर्रार कार्रवाई के चलते गौकशी करने वालों में अच्छा खासा हड़कंप मचा हुआ है कल भी इंस्पेक्टर सुबे सिंह के निर्देश पर दो और गौकशो पर गम्भीर धाराओं में जबरदस्त तरीके से कार्रवाई हुई कल इंस्पेक्टर सुबे सिंह की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान एक गौकश गुड्डू पुत्र बुद्धू उर्फ तासीन निवासी फुलास अकबरपुर को गिरफतार किया इससे पहले भी इंस्पेक्टर सुबे सिंह की पुलिस टीमे अनगिनत गौकशो को जेल भेज चुकी है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.