Type Here to Get Search Results !

सपा द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा कई दिग्गज हुए शामिल


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
समाजवादी पार्टी द्वारा शुरू किए गए देश बचाओ देश बनाओ अभियान के तहत प्रदेश भर में समाजवादी जन जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में मंगलवार को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में भारी तादाद में इकट्ठा हुए सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकली गई। समाजवादी साइकिल यात्रा मंगलवार सुबह चौरे बाजार से प्रारंभ हुई वहां से चलकर खजुरहट होते हुए कोछा  बाजार जाकर आगे मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई इस दौरान जगह जगह साइकिल यात्रा का जोशीले अंदाज में स्वागत हुआ तो साइकिल यात्रा पर मौजूद लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव केंद्र व राज्य की सरकारों पर जमकर बरसे खजुरहट और कोछा बाजार में नुक्कड़ जनसभा और स्वागत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया बताया गया कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में इसी प्रकार की यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य समाजवादी पार्टी द्वारा किया जा रहा है साइकिल यात्रा में स्थानीय विधायक अभय सिंह जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद सपा नेत्री रोली यादव दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत गया प्रसाद यादव गोविंद यादव जेपी यादव उमाशंकर यादव ओम प्रकाश यादव सियाराम निषाद प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र यादव सहित भारी तादाद में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस साइकिल यात्रा के साथ मौजूद रही

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.