Type Here to Get Search Results !

शिक्षामित्र ने तिरंगा यात्रा निकाल सांसद को ज्ञापन सौंपा


सहारनपुर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले रविवार को पूरे प्रदेश के शिक्षामित्र के साथ जिले के भी शिक्षामित्र ने तिरंगा यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहारनपुर के सांसद प्रदीप चौधरी को सौंपा जनपद के सभी शिक्षामित्र सर्किट हाऊस सहारनपुर  पर इकट्ठा हुए जहां से तिरंगा यात्रा निकालकर संसद के कार्यालय तक जाना था शिक्षामित्र तिरंगा यात्रा निकालते इससे पहले ही सांसद जी से फोन पर वार्ता कर अपने आवास पर शांतिपूर्वक ज्ञापन लेने को कहा और अपने आवास पर बुला लिया और  शिक्षामित्रों का मांग पत्र लिया और उनकी मांगों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय व प्रधानमंत्री महोदय के पास लिखित रूप से और मौखिक के रूप से पहुंचने का आश्वासन दिया सांसद प्रदीप चौधरी  ने तत्काल माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री के नाम चिट्ठी लिखकर एक पत्र एक प्रति संगठन को भी उपलब्ध करा दिया शिक्षामित्रों ने माननीय सांसद जी का आभार व्यक्त किया मिलने वालो में नरेश कुमार जिला अध्यक्ष संजय शर्मा मंडल अध्यक्ष सुशील अरविंद प्रदीप धूम सिंह  मोहर सिंह कुमार जिला उपाध्यक्ष आज्ञाराम अमित जेहरा बबीता रानी शिवकुमार विकास दुधला संजय  तातारपुर रामेश्वर जगदीश गुलजार दिनेश सेठपाल आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.