Type Here to Get Search Results !

सपा ने अयोध्या जनपद की सभी विधानसभाओं में साइकिल यात्रा का बनाया कार्यक्रम


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने अयोध्या जनपद में सभी विधानसभाओं में साइकिल यात्रा का कार्यक्रम बनाया है जिसका नेतृत्व समाजवादी लोहिया  वहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा किया जा रहा है  सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार समाजवादी साइकिल यात्रा 4 सितंबर 2023 को जनपद अयोध्या सुल्तानपुर की सीमा पर रात्रि विश्राम करेंगे 5 सितंबर 2023 को कार्तिकेय गेस्ट हाउस चौरे बाजार सीमा से मंगारी होते हुए गोला बाजार से कोछा बाजार से बल्लीपुर बाजार तक विधानसभा गोसाईगंज के सभी पदाधिकारीगण के साथ विधायक अभय सिंह साइकिल यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे बल्लीपुर बाजार से मिल्कीपुर विधानसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में मिल्कीपुर 5 नंबर कोठी तक साइकिल यात्रा चलकर रात्रि विश्राम करेंगे  6 सितंबर 2023 को पांच नंबर पर राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री विधायक के आवास से मिल्कीपुर होते हुए विधानसभा रुदौली के लिए अमानीगंज होते हुए पहुंचेगे  रुदौली में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव एवं जिला उपाध्यक्ष अनित शुक्ला जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली रुदौली चेयरमैन जब्बार अली मोहम्मद आरिफ डॉक्टर पुष्कर यादव सरफराज नसरुल्लाह एवं सभी पदाधिकारी गण सहयोग करेंगे  रात में रुदौली चेयरमैन जब्बार अली के कार्यालय के पास रात्रि विश्राम करेंगे  रुदौली से 7 सितंबर को बीकापुर विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे जिसमें पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर वरिष्ठ नेता अनूप सिंह जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद जय सिंह राणा नरेश यादव चेयरमैन रेशमा भारती सहित सभी पदाधिकारी यात्रा में शामिल होकर सफल बनाएंगे भेलसर चौराहे से चलकर सभी पदाधिकारी के साथ लोहिया पुल पर सपा नेता अनूप सिंह स्वागत करेंगे एवं साइकिल चलाएंगे  बीकापुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में संपूर्ण विधानसभा में साइकिल चलाएंगे  इसके बाद अयोध्या विधानसभा की सीमा सोहावल के पास साइकिल यात्रा बीकापुर प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में रात्रि विश्राम करेंगे  8 तारीख को अयोध्या विधानसभा के लिए पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी गण साइकिल चलाएंगे अयोध्या विधानसभा के अंतर्गत शहर की सीमा पर प्रेस वार्ता करेंगे एवं उसके बाद पूरा बाजार होते हुए गोसाईगंज बॉर्डर तक गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में सीमा पर अंबेडकर नगर के लिए प्रस्थान करेंगे 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.