Type Here to Get Search Results !

आकाशीय बिजली गिरने से गई दो किशोर की जान


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
 जिले के थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र स्थित सिद्धनाथन मंदिर के पास बाइक से अपने घर वापस लौट रहे दो किशोरों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने दोनों किशोर का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित हिसामुद्दीनपुर कोदई निवासी कुश कुमार यादव का 18 वर्षीय बेटा मुकेश यादव अपने बुआ के बेटे आदित्य कुमार यादव पुत्र राम कलप निवासी सिड़हिर थाना पूरा कलंदर के साथ बाइक से कहीं गया था दोनों किशोर शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे अपने घर वापस लौट रहे थे और वह सिद्धनाथन मंदिर के पास पहुंचे थे तभी मौसम खराब होने के चलते अचानक बारिश होने लगी दोनों किशोर सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके पेड़ों के नीचे खड़े हो गए इतने में अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों किशोर मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने आनन फानन में एंबुलेंस बुलाया और इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टरों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इनायतनगर थाने के उप निरीक्षक अभय सिंह ने दोनों किशोर के शवों को कब्जे में ले लिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सिड़हीर निवासी युवक आदित्य कुमार यादव कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज में इंटर में पढ़ रहा था वह अपने मामा कुश कुमार यादव निवासी कोदई का पुरवा हिसामुद्दीन के यहां रहता था घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोर के गांवों में सन्नाटा पसर गया और पारिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध रह गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.