मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी परिवहन निगम प्रदेश के अंदर परिवहन की ऋण माना जाता है देश 15 अगस्त 1947 को आजाद होता है, लेकिन निगम की पहली बस मई 1947 में चल चुकी थी तबसे परिवहन निगम ने लंबी दूरी को तय किया बचपन में परिवहन का एकमात्र साधन यूपी परिवहन निगम हुआ करता था गांव हो या शहर लोग बसों से चलते थे ज्यादातर लोगों ने परिवहन निगम की बसों में आवागमन कर बचपन व्यतीत किया यह हमें जोड़ने का काम करती रही अब परिवहन निगम नई प्रगति व कार्य करते हुए बढ़ रहा है अब बस स्टेशन भी एयरपोर्ट की तरह बनेंगे इस पर कार्य प्रारंभ हो चुका है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को अयोध्या के सरयू अतिथि गृह रामकथा पार्क में 'मिशन महिला सारथी का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर 51 साधारण बसों बीएस 6 को रवाना किया इन बसों में चालक व परिचालक का कार्य महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जाएगा इस दौरान लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया इससे उपयुक्त अवसर नहीं हो सकता सीएम ने कहा कि शारदीय नवरात्रि की आज अष्टमी तिथि है आठवें रूप में आज मां गौरी का अनुष्ठान कर रहे हैं माना जाता था कि महिलाएं यह काम नहीं कर सकतीं पर इससे उपयुक्त अवसर नहीं हो सकता, जब महाअष्टमी की तिथि को मिशन शक्ति के साथ जोड़कर मिशन महिला सारथी को लांच करने के साथ साथ उन महिला चालक व परिचालकों को इससे जोड़ा जा रहा है आज 51 बसें प्रदेश के अलग अलग जगहों के लिए चलेगी इनमें चालक व परिचालक महिलाएं होंगी
कोरोना में परिवहन निगम ने स्वीकार की थी चुनौती
सीएम ने कहा कि तकनीक से जीवन में बहुत परिवर्तन कर सकते हैं निगम की इस कार्यकुशलता को प्रयागराज कुंभ में हमने देखा जब 24 करोड़ श्रद्धालुओं को लाने ले जाने का कार्य किया गया जब वैश्विक महामारी कोरोना आई थी तब यूपी व अन्य राज्यों के 40 लाख लोग विस्थापित हुए थे और वे पैदल ही अपने घरों के लिए चल पड़े थे तब यूपी परिवहन निगम इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए आया था 1112 हजार बसों को लेकर निगम के चालक-परिचालक बार्डर पर डट गए थे यूपी के सभी नागरिकों को घर तक व अन्य राज्यों के लोगों को यूपी की सीमा तक पहुंचाया गया। कोटा राजस्थान में कोचिंग करने वाले यूपी के 14 हजार व उत्तराखंड के 4 हजार बच्चे फंसे थे लॉकडाउन के बाद वहां स्थिति खराब हो गई हमने यहां से 500 बसों को भेजकर सुरक्षित लाने का कार्य किया आज अधिकांश बच्चे अभ्युदय कोचिंग से जुड़कर बेहतरीन भविष्य के निर्माण में योगदान दे रहे हैं संकट में जो खड़ा हो वहीं आपका साथी है संकट में धोखा देने वाले साथी नहीं हो सकते परिवहन निगम आपके संकट का साथी है और अब सारथी के रूप में मिशन शक्ति की प्रतीक बेटियां इन गाड़ियों को चलाते दिखेंगी अब बेटियां फाइटर पायलट भी बन चुकी हैं सीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन सदैव से चुनौती का विषय रहा है इसीलिए भारतीय समाज ने सदैव इस मान्यता को आगे बढ़ाया है कि जहां नारी का सम्मान होगा उनकी गरिमा की रक्षा होगी वह स्वावलंबी होंगी वह समाज सशक्त व समाज आत्मनिर्भर होगा और सर्वांगीण विकास की बुलंदियों को छूता दिखाई देगा यह कार्य नारी गरिमा सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन से जुड़ा ऐसा मुद्दा है जिसे पीएम मोदी जी के प्रेरणा से उप्र सरकार मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण में शारदीय नवरात्रि के प्रथम तिथि से प्रारंभ करके उसे निरंतर आगे बढ़ा रही है अब तक यूपी प्रदेश पुलिस व शासन की विभिन्न नौकरियों में डेढ़ लाख से अधिक बेटियों बहनों को सेवा दी है, लेकिन परिवहन निगम में चालक परिचालक महिलाएं हों यह सपना भी साकार हो चुका है अब बेटियां फाइटर पायलट भी बन चुकी हैं इलेक्ट्रिक बस खऱीदने वालों को 20 लाख इंसेंटिव देगी सरकार सीएम ने कहा कि पहले बसों में खामियां होती थीं अब धीरे धीरे तकनीक का प्रयोग किया गया अब वह डीजल से इलेक्ट्रिक बसों की तरफ भी जा रही है परिवहन निगम व अनुबंध में भी बहुत बड़ा बेड़ा इलेक्ट्रिक बसों का होगा इसमें न प्रदूषण होगा न आवाज और स्पीड भी सामान्य बसों से अच्छी होगी हमने शासन से 400 करोड़ रुपये दिया है 25 महाकुंभ की दृष्टि से अभी कई बसें खरीदी जानी हैं अच्छी इलेक्ट्रिक बसें आएंगी अच्छी कनेक्टिविटी के लिए यूपी सरकार ने ईवी पॉलिसी बनाई है इलेक्ट्रिक बसों में डीजल-पेट्रोल व सीएनजी नहीं लगता बिजली से चार्ज होंगी। एक बार में 300 किमी चल सकती हैं ऐसी बसें खरीदने वाले व्यक्ति को सरकार प्रति बस के लिए 20 लाख रुपये इंसेंटिव देगी स्कूल कॉलेज परिवहन निगम में अनुबंध सिटी बस सेवा के लिए आप बस खरीदिए सरकार रूट व सुविधा भी उपलब्ध कराएगी नगर विकास व परिवहन निगम जगह जगह चार्जिंग स्टेशन तैयार कर रहा है इससे हम प्रदूषण से मुक्त व्यवस्था आमजन को दे पाएंगे सीएम ने कहा कि कुछ दिनों बाद यूपी में इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण शुरू होगा तब यूपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण क्षण होगा इस अवसर पर कैबिनेट व अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सांसद लल्लू सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह विधायक वेदप्रकाश गुप्त रामचंद्र यादव विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद आदि की मौजूदगी रही