Type Here to Get Search Results !

जल पुलिस की सक्रियता से विसर्जन के दौरान डूब रहे युवक की बची जान


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
राम नगरी अयोध्या में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा होते होते बच गया घाट पर तैनात जल पुलिस की सक्रियता से एक शख्स की जान बच गई बताया गया कि मंगलवार को जिले से सरयू नदी के किनारे विभिन्न घाटों के पास मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों पर सिविल पुलिस के साथ जल पुलिस और अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नया घाट स्थित विसर्जन स्थल पर आस पड़ोस के जिलों गोंडा और बस्ती से भी दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए आई थी सरयू किनारे नया घाट क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल ही रहा था कि दूसरी पहर लगभग 500 बजे गोंडा क्षेत्र से विसर्जन के लिए आई प्रतिमा के साथ आया 30 वर्षीय सूरज चौहान पुत्र परशुराम निवासी वजीरगंज थाना वजीरगंज जिला गोंडा मूर्ति विसर्जित करते समय मूर्ति के साथ सरयू की तेज धारा में बह गया मौके पर मौजूद लोगों ने हल्ला गुहार की तो ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला और सरयू में उतर बचाव और राहत अभियान शुरू किया तथा डूब रहे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य ने बताया कि विसर्जन के दौरान पड़ोसी जनपद गोंडा का सूरज चौहान डूबने लगा था जल पुलिस के जवानों नित्यानंद अजय कुमार सचिन पाल ने मशक्कत कर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.