Type Here to Get Search Results !

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को अयोध्या पहुंच कर किया रामलला का दर्शन


मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत गुरुवार को राम नगरी अयोध्या पहुंची. वैसे तो वे यहां अपनी आने वाली फिल्म तेजस के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं लेकिन उन्होंने रामलला के दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद भी लिया बता दें कि दिल्ली में रामलीला मैदान में रावण दहन में शिरकत करने के बाद वे सीधे अयोध्या पहुंची।उनकी आने वाली फिल्म तेजस रिलीज़ होने से पहले ही सुर्ख़ियों में हैं रामलला के दर्शन के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत में कहा आखिरकार रामलला का मंदिर बन गया इसके लिए शताब्दियों से हिन्दुओं ने संघर्ष किया और हमारी पीढ़ी इस ऐतिहासिक दिन की साक्षी बन रही है कहां कििेमैंने अयोध्या पर एक स्क्रिप्ट लिखा है और रिसर्च भी किया है मंदिर के लिए 600 वर्षों का लंबा संघर्ष रहा है लेकिन अगर यह आज संभव हुआ है तो मोदी और योगी सरकार की वजह से जैसे ईसाईयों का सबसे बड़ा धर्मस्थल वैटिकन सिटी है वैसे ही राम मंदिर हिन्दुओं के लिए है यह देश और सनातन धर्म के लिए विश्व के सामने सबसे बड़ा सिंबल होगा हमारी फिल्म तेजस में भी राम मंदिर की काफी अहम भूमिका है कंगना रनौत की फिल्म तेजस अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और उस पर हुए आतंकी हमले की थीम पर आधारित है इस फिल्म में कंगना रनौत अयोध्या के राम मंदिर को आतंकी हमले से बचाने वाली हैं फिल्म तेजस का एक ट्रेलर भी लांच हो चुका है जिसकी काफी सराहना भी हुई थी इसी फिल्म की सफलता के लिए कंगना रनौत ने रामलला से आशीर्वाद लिया फिल्म तेजस के ट्रेलर में दिख रहा है कि एक मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है. लोगों का कहना है कि ट्रैलर में दिख रहा मंदिर राम मंदिर ही है हालांकि फिल्म में राम मंदिर का जिक्र नहीं है कहा जा रहा है कि यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है रोनी स्क्रूवाला प्रोडक्शन के तहत बनी यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.