Type Here to Get Search Results !

भाकियू अ राजनैतिक ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना एसडीएम को अपने बीच बैठाया तहसील में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की !

 नकुड सहारनपुर - भाकियू अ राजनैतिक ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना एसडीएम को अपने बीच बैठाया तहसील में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की


 

सुबह से ही डेरा जमाए किसानों को बामुशिक्ल एसडीएम ने समझाया फिर हुआ धरना समाप्त 

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे ही एसडीएम कार्यालय पहुंचे सैकड़ो किसानों ने धरना स्थल पर अपनी जमकर भड़ास निकाली यहां तक कि धरना स्थल पर ही चूल्हा लगवाकर खाना खाया घंटो के बाद एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट किसानों को मनाने पहुंचे तो एसडीएम को पहले किसानों ने अपने बीच बैठाया फिर तहसील अध्यक्ष शेखर चौधरी ने एक एक समस्या को पढ़कर सुनाया जिसमे तहसील कार्यालय के आर के ऑफिस में किसानों से दाखिल खारिज के नाम पर वसूली ग्राम बिलासपुर में चक रोड की समस्या के समाधान में राजनैतिक हस्तक्षेप होने आपूर्ति कार्यालय में लोगो को एक एक यूनिट के लिए दर दर ठोकर खाने अवेध खनन होने के साथ ही बाजार में बिक रही नकली पेस्टोसाइड को रोकने के साथ साथ हरियाणा यूपी सीमा विवाद का जल्द से जल्द सीमांकन करने आदि मांगो को लेकर किसानों ने अपनी बात रखी 

किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम अजय कुमार अम्बाष्ट ने किसानों को आश्वस्त करते हुए उनके स्तर की समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया साथ ही उच्चाधिकारियों के स्तर की समस्याओं का भी उनके स्तर से उचित माध्यम से समाधान कराने की बात कही है 

इस मौके पर कृष्णपाल त्यागी ठाकुर लोकेश राणा संजय चौधरी बालिस्टर चौधरी राजेश त्यागी ब्रजेश राणा अरविंद प्रधान सुखवीर नफे सिंह अमित फुरकान अशोक उमेश किरणपाल समेत सैकड़ों किसान मोजूद रहे 

रिपोर्ट /मनोज धनगर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.