Type Here to Get Search Results !

छापा मारने आई प्रवर्तन दल की टीम विरोध पर वापस लौटी


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
बीकापुर नगर पंचायत अंतर्गत बीकापुर कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दुकानदारों के प्रतिष्ठान पर पन्नी बरामद करने के लिए बुधवार शाम छापा मारने आए प्रवर्तन दल को भाजपा नेताओं और व्यापारियों के भारी विरोध और के बाद वापस लौटना पड़ा। छापेमारी किए जाने की सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा युवा मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता भरत जी श्रीवास्तव सहित व्यापारियों मौके पर पहुंच कर प्रवर्तन दल की कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए नाराजगी जताई और कहा कि यह पक्षपात पूर्ण एवं व्यापारियों का उत्पीड़न है नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना ने बताया कि बगैर नगर पंचायत को सूचना दिए इस तरह नगर क्षेत्र में छापेमारी की कार्यवाही किया जाना गलत है नगर पंचायत कार्यालय और बीकापुर कोतवाली को सूचित करके छापेमारी की कार्यवाही की जानी चाहिए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.