Type Here to Get Search Results !

कई शहरों से होती हुई पहुंचेगी अयोध्या सोहावल में लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा सोमवार को लखनऊ बाराबंकी रामसनेहीघाट रुदौली होती हुई सोहावल पहुंची इस यात्रा में जिला और नगर के बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी जिसका लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया अयोध्या के बजरंग दल के जिला संयोजक विहिप के जिला मंत्री लालजी शर्मा ने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा नगर और गांवों तक निकाली जा रही है इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू युवाओं में शौर्य जागरण करना है हिंदू समाज पर हिंदुओं की रैली पर हिंदुओं के आयोजन पर जो हमले हो रहे हैं उसके विरोध स्वरूप बजरंग दल द्वारा हिंदू समाज और हिंदू युवाओं के शौर्य का जागरण हो लव जिहाद जैसे षडयंत्रों को खत्म करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है इस यात्रा का मार्गदर्शन प्रान्त धर्माचार्य प्रमुख विमल के द्वारा किया गया इनके साथ प्रान्त संगठन मंत्री राजेश व प्रान्त सह संयोजक महेंद्र, बाबा प्रीतम दास कर रहे थे लखनऊ से आयी यात्रा की अगुवाई लोहिया पुल से महंत राधा कृष्ण अनुपाद महाराज ने की।शौर्य यात्रा में प्रांत संगठन मंत्री राजेश प्रांत संयोजक महेश प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विमल मार्गदर्शक मंडल में प्रीतम दास बृजेश आनंद प्रांत गौशाला प्रमुख बच्चे प्रसाद आदि लोग चल रहे है बता दें कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर की संकल्पना के पूर्ण होने पर ये यात्रा निकाली जा रही है जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुष्कर दत्त तिवारी संबोधित करते हुए कहा कि शौर्य जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र के साथ जोड़कर सेवा संस्कार और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तैयार करना है सेवा सुरक्षा और संस्कार जो बजरंग दल का बौध वाक्य है इसकी पूर्ति को हम सब आगे आकर कार्य करने को तैयार हैं जिला संरक्षक बीबी सिंह ने कहा  कि देश में वर्तमान जो चुनौतियां समाज के सामने हैं. चाहे वो धर्मान्तरण हो या लव जिहाद हो बजरंग दल सेवा सुरक्षा और संस्कार वाक्य को लेते हुए इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए समाज के बीच में खड़ा है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उदयभान उपाध्याय उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र अरुण तिवारी जिला सह मंत्री रामजियावन जिला संगठन मंत्री मोहित जी जिला कोषाध्यक्ष अशोक मोडनावाला प्रखंड अध्यक्ष सोहावल  प्रभाकर सिंह विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव सुरेंद्र कोरी अनुपम मिश्रा अनिल गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.