Type Here to Get Search Results !

अयोध्या में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला एवं वार्तालाप का आयोजन हुआ संपन्न


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के बैनर तले ग्रामीण पत्रकार संगठन जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला वार्तालाप का आयोजन नवीन सभागार कलेक्ट्रेट अयोध्या में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह रहे अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने अपने उद्बोधन में ग्रामीण पत्रकारों का बखान करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार मेहनत और लगन के साथ गांव की खबरों का संकलन करता है उन्होंने कहा कि जब सोच सकारात्मक होगी तब कठिनाई कम होगी ग्रामीण पत्रकारों को आमंत्रित करके बीच बीच में वार्तालाप करते रहना चाहिए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का भवन अयोध्या में बनाया जाएगा जिसके लिए हम सांसद निधि से धन उपलब्ध कराएंगे और उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को जमीन उपलब्ध कराने की बात कही विजय कुमार द्विवेदी अपर निदेशक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि टीवी रेडियो इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट मीडिया के द्वारा ग्रामीण जनता को लाभकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाता है किसानों के लिए क्या लाभकारी योजनाएं चल रही हैं उसे बताया जाता है ताकि गांव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके देव बक्स वर्मा जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और कहा गया की मिट्टी को सादर नमन और वंदन करते है ग्रामीण पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि गांव का किसान अन्नदाता होता है उनकी समस्याएं ग्रामीण पत्रकार ही उठाता है जब  ग्रामीण पत्रकारों का विकास होगा तभी गांव की मिट्टी का विकास होगा और देश विकसित होगा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से श्रीमती रेणुगोपाल सचिव स्कूली शिक्षा भारत सरकार राघवेंद्र खरे सीनियर कंसल्टेशन शिक्षा विभाग भारत सरकार सुंदरम चौरसिया मीडिया एवं संचार अधिकारी कार्यक्रम का संचालन पी आई वी के राजेंद्र विश्वकर्मा द्वारा किया गया जिला प्रशासन की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट अयोध्या अरविंद द्विवेदी उपस्थित रहे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या की तरफ से मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, रामनेत वर्मा महामंत्री अवध राम यादव जिला मंत्री के एस मिश्रा दिनेश तिवारी और तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर हृदयराम मिश्र अशोक कुमार वर्मा मनोज तिवारी केएस मिश्रा ओमप्रकाश वर्मा बीकापुर रवि प्रकाश गुप्ता रुदौली राम प्रकाश तिवारी सदर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यो के अलावा प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी उपजा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी पत्रकार जयप्रकाश गुप्ता के के मिश्रा सहित सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.