Type Here to Get Search Results !

आईईएस की परीक्षा में सफलता का झंडा गाड़ने वाले छात्र को विधायक ने किया सम्मानित


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के तोरो माफी दराबगंज निवासी गरीब परिवार के इंजीनियरिंग के छात्र नितेश कुमार मौर्य द्वारा यूपीएससी की भारतीय इंजीनियरिंग सेवा आई ई एस की परीक्षा उत्तीर्ण करने की जानकारी होने के बाद विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान अपनी टीम के साथ के छात्र के घर पहुंचे छात्र और उनके परिजनों से मिलकर बधाई दी तथा उत्साह वर्धन किया गया तोरो माफी के निवासी विश्वनाथ मौर्य के पुत्र नितेश कुमार मौर्य ने यूपीएससी की आई ई एस 2023 की परीक्षा इलेक्ट्रिकल ट्रेड में उत्तीर्ण करते हुए आल इण्डिया में 46 वीं रैंक हासिल किया है इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरु इंजीनियरिंग कॉलेज से उन्होंने बी टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहले ही प्रयास में नितेश मौर्य को आई ई एस परीक्षा में सफलता मिली है इस मौके पर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान के हाथ विधायक प्रतिनिधि एसपी श्रीवास्तव युवा भाजपा नेता अंकित गुप्ता शैलेंद्र पांडे मोनू सुमित पांडे करमचंद पांडे आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.