पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के जयंती समारोह पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी में अभूतपूर्व आत्मबल और दृढ़ इच्छा शक्ति थी उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में देश को आर्थिक राजनीतिक तथा सैन्य दृष्टि से बहुत मजबूत बनाया और वैश्विक स्तर पर भारत की एक मजबूत छवि प्रस्तुत की जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा श्रीमति इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में उच्च आय वाले भारतीयों पर मध्यम कर वृद्धि बैंक राष्ट्रीयकरण हरित क्रांति और गरीबी हटाओ जैसी योजनाएं प्रमुख थी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधीजी ने प्रधान मंत्री के रूप में तीन पंचवर्षीय योजनाओं की अध्यक्षता की जिनमें से दो पंचवर्षीय योजनाये लक्षित विकास को पूरा करने में सफल रहीं
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा उमेश उपाध्याय बृजेश रावत कवीन्द्र साहनी प्रेम पांडे जमील मनोज आदि उपस्थित रहे