Type Here to Get Search Results !

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा देखने 100 प्लेन से आएंगे VIP गेस्ट


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है इससे पहले 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं पीएम 2 घंटे अयोध्या में रहेंगे वह यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे पीएम के इस दौरे के साथ प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन की तैयारियों को आखिरी रूप दिया जाने लगा है एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए VIP गेस्ट्स को लेकर करीब 100 प्लेन अयोध्या आएंगे इतने अतिथियों के आगमन को देखते हुए अयोध्या के होटल्स की 22 जनवरी को लेकर एडवांस बुकिंग रद्द कर दी गई है राम मंदिर ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी न्योता भेजा है कई देशों के डेलिगेट्स के भी आने की उम्मीद है इसके अलावा ट्रस्ट ने मुकेश अंबानी गौतम अडानी अमिताभ बच्चन सचिन तेंदुलकर जैसे 100 से ज्यादा वीवीआई को आमंत्रण भेजा है ज्यादातर वीआईपी अपने निजी प्लेन या हेलिकॉप्टर से आएंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.