मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या राम नगरी अयोध्या में 5 दिन बाद राम सीता विवाह का विवाह होगा 15 मंदिरों से निकलने वाली बारात को विहंगम बनाने के लिए 5 राज्यों के बैंड बुलाए जा रहे हैं इसमें करीब 5 लाख श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं इसके अलावा विवाह का उल्लास 100 मंदिरों में दिखेगा इनकी सजावट 100 क्विंटल फूलों से होगी
विवाह उत्सव आज शाम से ही शुरू हो जाएगा फिर 17 दिसंबर मार्गशीर्ष अगहन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मुख्य आयोजन होगा