Type Here to Get Search Results !

तन्वी हेल्पिंग ग्रुप आंगनवाड़ी केंद्र मे माँ सरस्वती के विशाल भण्डारा नंबर-6 के तहत अभियान |

निष्ठा और लगन के साथ जरूरतमंदों की हर तरह से सहायता करने


का जज्बा लिए *माँ सरस्वती का विशाल भण्डारा* के तहत तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा निरन्तर आयोजन ओर इस ही कड़ी में ग्राम कचेड़ा वारसाबाद आंगनबाड़ी केंद्र मे दिनांक 10.12.2023 रविवार को मुख्य अथिति समस्त आंगनबाड़ी टीम ने माँ सारस्वती की ज्योत जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री किट वितरण किये। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के संस्थापक विजय चौहान ने बताया कि माँ सरस्वती विद्याया की देवी है उन्ही के आशीर्वाद से सभी को शिक्षा का ज्ञान प्राप्त होता है समाज मे एक नई सोच के साथ एक सोच को विकसित करने का प्रयास कर रहा है जैसे लोग माता रानी के विशाल भण्डारा मे पूरी सब्जी की व्यवस्था करते है उसी प्रकार उनकी जगह शिक्षा सामग्री जरूरतमंद बच्चों को

उपलब्ध कराये और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा किट उपलब्ध करा कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सोच के साथ *माँ सरस्वती विशाल भण्डारा* के तहत बड़े बड़े सामाजिक कार्य तन्वी हेल्पिंग ग्रुप संस्था के संस्थापक विजय चौहान कर रहे है और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये दिन रात कार्य कर रहे है| विजय चौहान और उनकी टीम का कार्य अभी रुका नही है  तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के मुख्य सदस्य पुजा चौहान, सुधा, गीता, ममता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, रेखा, प्रदीप, मनोज बाला, अनिता, मुन्द्रेश, पूनम, शकुन्तला, कुंता, कांति, सविता, उषा, सुदेश, रखी, सरिता, संगीता, करनवाती, मास्टर बालचंद नागर, निमेश, सूबे सिंह, विकास, अतुल, पिंटू आदि का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.