Type Here to Get Search Results !

कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का 77वां जन्मदिन


मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के 77 वा जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया
इस अवसर पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई बांटी तथा केक काटा गया तथा उनके स्वस्थ एवं लंबे आयु की कामना की गई।महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा श्रीमती सोनिया गांधी सादगी और त्याग की प्रतिमूर्ति है
कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल कांग्रेस पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा है उन्होंने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओ की सूची में अनेकों बार जगह बनाई ।जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा श्रीमती सोनिया गांधी ने न सिर्फ आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया बल्कि सभी भारतीयों के लिए क्रांतिकारी अधिकारों की शुरुआत की मनरेगा से लेकर शिक्षा का अधिकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सूचना का अधिकार जैसे कानूनों ने लोगों को सशक्त बनाया और सरकारों को जवाबदेह बनाया श्रीमती सोनिया गांधी महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक है तथा उनका धैर्य और शालीनता उल्लेखनीय है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा उमेश उपाध्याय अब्दुल हकीम कविंद्र साहनी मोहम्मद अकरम उर्फ चांद चंचल सोनकर अमरजीत रावत जनार्दन मिश्रा ताज मोहम्मद प्रेम पांडे दयावती शीला रामचरित्र मौर्य आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.