Type Here to Get Search Results !

आज आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर के मुख्यालय कार्यालय जैन मार्बल्स पर आने वाले चुनावों खासकर नगरनिगम चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा !



आज आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर के मुख्यालय कार्यालय जैन मार्बल्स पर आने वाले चुनावों खासकर नगरनिगम चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।जिस मीटिंग की अध्यक्षता लोकसभा अम्बाला उपाध्यक्ष सुशील जैन ने की। सुशील जैन ने कहा कि हरियाणा में आने वाले सभी चुनावो नगरनिगम, विधानसभा,व लोकसभा चुनाव बड़े ही दमखम से लड़ेंगी। जैन ने बताया कि हरियाणा राज्य में 1966 से लेकर अब तक कईं राजनीतिक पार्टियों ने राज किया है,मगर सबसे ज्यादा भर्ष्टाचार भाजपा राज में हो रहा है चाहे किसी भी सरकारी विभाग में देख लो हर जगह बिना पैसा व बिना समय खर्च कोई काम नहीं होता । नगरनिगम कार्यालय में तो कोई भी अधिकारी किसी की नहीं सुनता। दलीप दड़वा वरिष्ठ संयुक्त सचिव यमुनानगर आप नेता ने बताया कि भाजपा जजपा गठबंधन सरकार ने हरियाणा के गरीब लोगों के राशन कार्ड काट दिए हैं और पैंशन सरकार कागजों के नाम पर आम जनमानस को उलझा रही है ।और कागज ही पूरे नहीं होते। अगर यमुनानगर नगर निगम में आम आदमी पार्टी जीत जाती है तो आम आदमी पार्टी यमुनानगर नगर निगम की व्यवस्था बेहतर करेगी।आम आदमी पार्टी नेयमुनानगर के सभी वार्डों में चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। और आम आदमी पार्टी यमुनानगर नगरनिगम चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने पुराने संघर्षशील साथियों को और सामाजसेवी लोगों को चुनावी मैदान में उतारेगी । मीटिंग में कश्मीरी लाल बंसल, पवनदीप सिंह शैरी, कर्मचंद पूर्व सरपंच बुढेड़ी, रुक्मणी कश्यप,सुनेहलता काम्बोज भोगपुर, सुरेन्द्र पंवार,अंकुर अंसल,नरेश कश्यप, जगमाल सिंह खारवन, मुरसलीन पंवार,हर्ष काम्बोज भोगपुर, रामेश्वर जगाधरी, सुधीर वर्मा, ललित चोपड़ा, दिनेश दड़वा,महावीर सिंह मोड़, जियालाल करेड़ा,रिंकु वर्मा, नरेंद्र अहुजा वीर नगर, विशाल अत्री, मन्नी सिंह, योगेश सेठी, ईंदजीत सिंह,रचना दड़वा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.